Sita, Mamta and Lallu Prasad shared their experiences of benefits in government schemes-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीता, ममता और लल्लू प्रसाद ने शेयर किए सरकारी योजनाओं में मिले लाभ के अनुभव

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 जनवरी 2024 4:30 PM (IST)
सीता, ममता और लल्लू प्रसाद ने शेयर किए सरकारी योजनाओं में मिले लाभ के अनुभव
दौसा (ब्यूरो)। लवाण के डुगरावता गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर आयोजित हुआ। शिविर में सांसद जसकौर मीना ने मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। लाभार्थी सीता देवी मीना, ममता मीना और लल्लू प्रसाद शर्मा ने मेरी कहानी मेरी ज़ुबानी के अंतर्गत मोदी सरकार की योजनाओं से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया। इस अवसर पर लोगों को केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही लोगों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही अधिकारियों से वार्ता कर उनका समाधान किया। इस दौरान सांसद ने विकसित भारत संकल्प अभियान की शपथ दिलाई। क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागी एवं विद्यालय में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर लवाण एसडीएम बद्री लाल मीना, बीडीओ कंचन बोहरा, तहसीलदार धर्मसिंह मीना, अतिरिक्त विकास अधिकारी एवं नोडल ऑफिसर बत्ती लाल मीना, भाजपा लवाण मंडल अध्यक्ष सुनील पाटनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता राधेश्याम कटारिया, मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रतन सिंह, मंडल मंत्री कालूराम, यात्रा संयोजक बनवारी लाल शर्मा, सरपंच कंवरपुरा विजय बैरवा, डुगरावता सरपंच रोशनी देवी, उप सरपंच गंगा देवी वर्मा, पंचायत समिति सदस्य घासीलाल गुर्जर सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement