khaskhabar.com: शुक्रवार, 30 दिसम्बर 2016 11:49 AM (IST)
कानपुर। घाटमपुर थाना क्षेत्र में भाई से हुए
किसी बात को लेकर झगड़े पर बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन बेटी को लेकर
अस्पताल पहुंचे, जहां
उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण स्पष्ट न
होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया है।
घाटमपुर
के बैरी खेड़ा गांव में रहने वाले राम स्वरूप प्राइवेट कंपनी में काम करते है। घर
में पत्नी मनरोरमा दो बेटे पुष्पेंद्र व विमल और बेटी वंदना (17) हैं। बीती रात भाई विमल ने किसी बात पर
बहन को डांट दिया। डांट से क्षुब्ध बहन कमरे में गई और जहरीला पदार्थ खा लिया।
तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने बेटी को पास के एक प्राईवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया, जहां से डाक्टरों ने युवती को हैलट
अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना
की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
पुलिस घटना को लेकर मृतका के परिजनों से पूछतांछ कर रही है।
[@ यहां था पैदा होते ही बेटी को मार देने का रिवाज, अब बेटी ने ही किया नाम रोशन]