Sirohi: Navpad oli from tomorrow, entrance of Acharyashree Today-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पावापुरी तीर्थ में नवपद ओली कल से, आचार्यश्री का मंगल प्रवेश आज

khaskhabar.com: बुधवार, 21 मार्च 2018 2:35 PM (IST)
पावापुरी तीर्थ में नवपद ओली कल से, आचार्यश्री का मंगल प्रवेश आज
सिरोही। प्राचीन काल से चली आ रही नवपद ओली तप आराधना के तहत पावापुरी तीर्थ-जीव मैत्रीधाम में भी चैत्र मास की ‘‘शाश्वती ओली तप 23 मार्च से आचार्य रविशेखरसरीश्वर महाराज की पावन निश्रा मे प्रारम्भ होगी। तप के पूर्व उतर पारणे 22 मार्च की शाम को होगें ओर आचार्यश्री का मंगल प्रवेश गुरूवार को दोपहर 2.30 बजे होगा। पावापुरी तीर्थ के संस्थापक परिवार प्रमुख किशोर एच संघवी ने बताया कि इस वर्श यह ओली करवाने का लाभ मारोल निवासी खिमीबाई गोमचंद तातेड परिवार ने लिया। तातेड परिवार के प्रमुख नवलमल तातेड ने आज पावापुरी पहुंचकर आयोजन की तैयारियो का जायजा लिया ओर बताया कि इस तपस्या मे भाग लेने के लिए 600 आराधकों को स्वीकृति पत्र भेजा गया है । ओली में नवपद की आराधना होगी ओर प्रतिदिन एक एक पद पर आचार्यश्री का प्रवचन होगा। नौ दिन तक तपस्या करने वाले आराधक लुखा (अलुणा) अर्थात बिना नमक मिर्च, मसाला तेल व घी का एक बार नीचे बैठकर भोजन यानि आंयबिल करेगें ओर गर्म पानी का ही उपयोग करेगें ।
पावापुरी तीर्थ के मैनेजिंग ट्रस्टी महावीर जैन ने बताया कि पूरे देश मे जैन धर्म में इस तरह की तपस्या चैत्र मास मे 9 दिन तक होती है जिसमे लाखो श्रावक-श्राविकाएं यह तपस्या कर अपना जीवन निर्मल बनाते है ओर मेणा सुन्दरी के इतिहास से प्रेरणा लेने प्रयास करते है।
जीरावला में भी 1200 आराधक करेंगे ओली
जीरावला महातीर्थ में भी इस बार 1200 से अधिक तपस्वी यह नवपद ओली आराधना आचार्य विश्व रत्नसागरसूरीजी की निश्रा में करेंगे, जिसका लाभ सिरोड़ी निवासी गजीबाई रतनचंद हंसराज मुठलिया परिवार ने लिया है।
सभी तीर्थों में ओली 23 मार्च को प्रारम्भ होगी और 31 मार्च को पूरी होगी। तपस्वियों का पारणा रविवार 1 अप्रेल को बहुमान के साथ होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement