Singapore delegation meets Assembly Speaker Devnani-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी से सिंगापुर प्रतिनिधि दल की मुलाकात

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 नवम्बर 2024 7:04 PM (IST)
विधानसभा अध्‍यक्ष देवनानी से सिंगापुर प्रतिनिधि दल की मुलाकात
विधान सभा की संसदीय प्रणाली को बारीकी से समझा, राजस्‍थानी परम्‍परा से किया स्‍वागत, डिजिटल म्‍यूजियम को देखा

जयपुर,।
राजस्थान विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी से गुरूवार को सिंगापुर के प्रतिनिधि दल ने शिष्‍टाचार मुलाकात की। विधान सभा पहॅुंचने पर सिंगापुर से आये सभी प्रतिनिधियों की अतिथि देवो भव: की परम्‍परा से तिलक लगाकर और फूल माला पहनाकर अगवानी की। श्री देवनानी ने प्रतिनिधि मंडल नेता वरिष्‍ठ राज्‍य मंत्री श्री जेनिल पुथुचेरी को राजस्‍थान विधान सभा भवन की प्रतिकृति भेंट कर अभिवादन किया।
देवनानी से सिंगापुर प्रतिनिधि मंडल ने राजस्‍थान विधान सभा की संसदीय प्रणाली की व्‍यवस्‍थाओं और सदन संचालन की परम्‍पराओं को बारीकी से समझा। देवनानी ने सदन की बैठकों, कार्य विन्‍यास, कार्य सूची, प्रश्‍नों, पर्ची व्‍यवस्‍था, लोक महत्‍व के विषयों पर स्‍थगन प्रस्‍ताव, विधेयकों के पुन: स्‍थापन आदि विषयों पर विस्‍तार से जानकारी दी। देवनानी ने सिंगापुर के प्रतिनिधि मंडल, सिंगापुर विधान मंडल की संसदीय व्‍यवस्‍था के विश्‍लेषण के साथ विभिन्‍न विधान मंडलों की व्‍यवस्‍था को भी बताया। उल्‍लेखनीय है कि देवनानी हाल ही में आस्‍ट्रेलिया, सिंगापुर, इण्‍डोनेशिया और जापान के विधान मंडलों की अध्‍ययन यात्रा करके लौटे हैं। दल ने विधान सभा के राजनैतिक आख्‍यान संग्रहालय को भी देखा।
देवनानी को प्रतिनिधि मण्‍डल के सदस्‍यों ने बताया कि राजस्‍थान सुंदर प्रदेश है। यहां विभिन्‍न क्षेत्रों में कार्य विस्‍तार की अपार संभावनाएं है। इस यात्रा से राजस्‍थान और सिंगापुर को नई दिशा मिलेगी। सिंगापुर से आये दल में वरिष्‍ठ राज्‍य मंत्री जेनिल पुथुचेरी, डेसमड टैन कोक मेंग, गेन सियो हुआंग, शॉन हुआंग, जी याओ क्‍यान, राचेल ओंग, सक्तियादी सुपाट सहित विधायक श्री रूपेन्‍द्र सिंह कुन्‍नर, राजस्‍थान विधान सभा के विशिष्‍ट सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्‍ट सहायक के.के. शर्मा, जयपुर जिला कलक्‍टर जितेन्‍द्र कुमार सोनी और उप सचिव संजीव कुमार शर्मा मौजूद थे।
आसाम विधान सभा की समिति ने देखी विधान सभा - विधान सभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी से आसाम विधान सभा की अधीनस्‍थ विधान संबंधी समिति के सदस्‍यों ने गुरूवार को विधान सभा में मुलाकात की। समिति ने राजस्‍थान विधान सभा के डिजिटल म्‍यूजियम को भी देखा। देवनानी ने कहा कि संसदीय समितियों की भूमिका महत्‍वपूर्ण होती है। उन्‍होंने कहा कि समिति जितनी सशक्‍त होगी, उतने ही राज्‍य सरकार में कार्य प्रभावी तरीके से होंगे। आसाम की समिति में पोकेम बरूच, फेनीघर तालुकदार, अजय कुमार रे, जोलेन डामरी, सिबमौनी वोरा और सुजाम उद्दीन लश्‍कर शामिल थे। आसाम की समिति के सदस्‍यों को राजस्‍थान विधान सभा की सहचर समिति के बारे में उप सचिव श्री नन्‍द किशोर शर्मा ने विस्‍तार से जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement