बठिंडा।
सिल्वर ओक्स कालोनी में सुविधायों की कमी के चलते कालोनी के कई निवासियों
ने कालोनी के गेट के बाहर कालोनी के बिल्डर का पुतला फूंका। इस अवसर पर
कालोनी निवासी राम नाथ शर्मा, सुरिन्द्र सबरवाल, लोहित शर्मा, अमृत लाल
बांसल, राकेश कुमार, डा़ संजीव मोर्य व अन्य परिवारों के सदस्य उपस्थित थे।
इससे पहले इन लोगों ने कुछ मिनटो के लिए का लोनी के सामने जाम भी लगाया।
सिल्वर ओक्स रेजीडैंस वेलफेयर एसोसियेशन बठिंडा के अध्यक्ष सविनद्र सिंह ने
कहाकि कालोनी के एम डी द्वारा विभागों के लिखित आदेश के वावजूद अधूरे काम
नहीं करवाये गये।
पार्कों की देखरेख, सडक़ों का सुधार, सीवरेज ट्रीटमैंट
प्लांट की बदबू , पीने के पानी की सही आपूर्ति न होगा व लावारिस जानवरों
का क्लोनी में घुसना शामिल है। एसेासियेशन के महासचिव जगसीर सहोता ने कहाकि
प्रशासन के साथ कई बैठकें करने के वावजूद क्लोनी मालिकों ने कोई सुधार
नहीं किया व न ही प्रशासन द्वारा उनके विरूद्ध कोई कारवाई की गई है।
उन्होंने कहाकि अगर प्रशासन ने तुरंत बैठक कर मसले का हल करवाने का फैसला न
किया तो आने वाले दिनों में संघर्ष तेज किया जायेगा।
सत्ता की हैट्रिक, तो मेरी उम्र दस साल और बढ़ जाएगी