Sikh community Lohri Festival-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिख समाज का कन्या लोहड़ी महोत्सव 9 जनवरी को

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 दिसम्बर 2016 10:13 PM (IST)
सिख समाज का कन्या लोहड़ी महोत्सव 9 जनवरी को
जयपुर। राजस्थान सिख समाज की ओर से आदर्श नगर स्थित खालसा हेरीटेज में 9 जनवरी को कन्या लोहड़ी मनाई जाएगी। आयोजन शाम 5 बजे से प्रारंभ होगा। इसी क्रम में मंगलवार को गुरूद्वारा बडौदियां बस्ती में कन्या लोहड़ी पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर राजापार्क गुरूद्वारे के प्रधान केसर सिंह, राजस्थान सिख समाज के उपाध्यक्ष सतवन्त सिंह, कार्यक्रम संयोजक जगजीत सिंह सूरी, समूह स्त्री सत्संग की अध्यक्ष बीबी कुलदीप कौर, सहसंयोजक अमरवीर सिंह, हरविन्दर सिंह, बलजीत सिंह, बीबी इन्द्रजीत कौर, गुरजीत कौर उपस्थित थे। 6 जनवरी करा सकते रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों की बच्चियों के प्रति नकारात्मक सोच को बदलने व घटते लिंग अनुपात के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कन्या लोहड़ी का आयोजन किया जाता है। जिसमें नवजात से 1 वर्ष तक की बच्चियों को एक मंच पर लाकर उनके माता-पिता को सम्मानित कर बड़े हर्षाेल्लास के साथ कन्या लोहड़ी मनाई जाती है। कार्यक्रम संयोजक जगजीत सिंह सूरी ने बताया कि बच्चियों के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 6 जनवरी तक है। रजिस्ट्रेशन फार्म सभी गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटियों के पास उपलब्ध है।

[@ ताजमहल में धक-धक गर्ल को देख लोगों ने बजाईं सीटियां, SEE PIC]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement