Sikar-Delhi night train will start soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शीघ्र शुरू होगी सीकर-दिल्ली रात्रिकालीन ट्रेन

khaskhabar.com: मंगलवार, 16 मई 2017 10:50 PM (IST)
शीघ्र शुरू होगी सीकर-दिल्ली रात्रिकालीन ट्रेन
जयपुर/सीकर। सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद ने मंगलवार को नई दिल्ली में रेल मंत्री सुरेश प्रभु से सीकर से दिल्ली रात्रि में चलने वाली दैनिक ट्रेन के संदर्भ में चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों के साथ भी बैठक की। बैठक में निर्णय हुआ कि 15 जून से पहले पहले यह ट्रेन शुरू कर दी जाएगी। सांसद को इसकी लिखित सूचना शीघ्र दी जाएगी। सूचना मिलने पर निश्चित तिथि तय की जाएगी। बैठक में चूरू सीकर ट्रैक पर चलने वाली ट्रेन के संदर्भ में भी चर्चा हुई। साथ ही सीकर-जयपुर ब्रॉड गेज की प्रगति के साथ-साथ शोभाकाली अंडरपास तथा रेलवे स्टेशन के बारे में भी चर्चा हुई। सीकर सांसद ने फुलेरा-रींगस से रेवाड़ी चलने वाली ट्रेनों के बारे में तथा श्रीमाधोपुर-कावट-डाबला स्टेशनों पर एक्प्रेस ट्रेनों के ठहराव के संदर्भ में भी चर्चा की। रेल मंत्री ने इन मामले में शीघ्र निर्णय लेने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement