Significant growth in business of RSGL despite adverse conditions-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आरएसजीएल के कारोबार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी

khaskhabar.com: शनिवार, 24 सितम्बर 2022 08:09 AM (IST)
विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आरएसजीएल के कारोबार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी
जयपुर । अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं चेयरमेन राजस्थान स्टेट गैस लि. डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आरएसजीएल का वार्षिक कारोबार बढ़कर 56 करोड 62 लाख रु. हो गया है। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान आरएसजीएल 8 करोड़ 13 लाख रु. रहा है। एसीएस माइंस व चेयरमेन आरएसजीएल शुक्रवार को सचिवालय में आरएसजीएल की संचालक मण्डल की 33 वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरएसजीएल द्वारा कोटा में तेजी से आधारभूत संरचना कार्य को बढ़ाया जा रहा हैं वहीं नीमराना व कूकस में एक दिन में सर्वाधिक सीएनजी उपलब्ध कराने का रिकार्ड बनाया है। उन्होंने बताया कि आरएसजीएल द्वारा कोरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत राजस्थान मेडिकल रिलिफ सोसायटी में 13 लाख 25 हजार रु. उपलब्ध कराए। आरएसजीएल के प्रबंध संचालक मोहन सिंह ने बताया कि आरएसजीएल द्वारा 13 सीएनजी स्टेशनों के माध्यम से सीएनजी वितरित की जा रही है। उन्होंने बताया कि कोटा में घरेलू पाइप्ड गैस उपलब्ध कराने के लिए आधारभूत संरचना के साथ ही घरेलू पाइप्ड गैस कनेक्शन का काम चरणवद्ध तरीके से जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement