short film on sonam gupta bewafa hai soon Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ पर जल्द शॉर्ट फिल्म भी

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 12:53 PM (IST)
अब  ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ पर जल्द शॉर्ट फिल्म भी
इस शार्ट फिल्म की शूटिंग का पार्ट पूरा हो चुका है, फिलहाल एडिटिंग का काम चल रहा है। फिल्म के शॉट्स जयपुर की ही लोकेशंस पर फिल्माए गए हैं। यहां अलबर्ट हॉल, चौड़ा रास्ता और जेएलएन मार्ग सहित अन्य जगहों पर शूट किया गया है। फिल्म के विभिन्न किरदारों में लीड रोल पर आकाश शर्मा और दिव्या चौधरी हैं। जबकि जयंत, रूपेंद्र और गोपाल सपोर्टिंग एक्टर्स की भूमिका में नजऱ आएंगे। ये सभी युवा एक्टर्स हैं जिनका फिल्म से पहले बाकायदा ऑडिशन्स लेकर चयन हुआ है। निर्देशक मोहसीन ने बताया कि फिल्म को जल्द ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किए जाने की तैयारी है। फिल्म का टीजऱ सोशल मीडिया पर जारी कर दया गया है, जिसे देखकर लोगों में इसके रिलीज़ का इंतज़ार है। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement