short film on sonam gupta bewafa hai soon-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:52 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ पर जल्द शॉर्ट फिल्म भी

khaskhabar.com: सोमवार, 21 नवम्बर 2016 12:53 PM (IST)
अब  ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ पर जल्द शॉर्ट फिल्म भी
जयपुर। ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’... सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरह से वायरल हो रही इस पोस्ट के बारे में किसी ने सुना नहीं हो, ऐसा शायद ही हो। पिछले कुछ दिनों से इस तरह की पोस्ट का तूफ़ान सा आ गया है। कोई तस्वीरें शेयर कर रहा है तो कोई वीडियो। तमाम छोटे-बड़े न्यूज़ चैनल्स भी ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ पर खबरें चलाकर टीआरपी बटोर रहे हैं। इस बीच जयपुर में ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ के नाम से ही फिल्म बनाई गई है। क्रीसेन्ट पिक्चर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का लेखन और निर्देशन मोहसीन खान ने किया है। मोहसीन पहले भी कई शॉर्ट फिल्में बना चुके हैं। इस फिल्म के निर्माण में जयपुर फिल्म फोरम भी सहयोग दे रहा है। वहीं समीर राज एक्ज़ीक्यूटिव प्रोड्यूजऱ के तौर पर शामिल हैं। मोहसीन ने बताया कि इन दिनों सोशल मीडिया के साथ ही हर जगह ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ के चर्चे चल रहे हैं। इसी को देखते हुए इस विषय पर फिल्म बनाने का मन बनाया गया। फिल्म के ज़रिए ख़ास तौर से युवाओं को एक सन्देश देने की भी कोशिश की गई है। मोहसीन ने बताया कि ये एक शार्ट फिल्म है जो बिना किसी डायलॉग्स यानी पूरी तरह से साइलेंट कांसेप्ट पर फिल्माई गई है। 10 रुपए के नोट पर ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ के मेसेज से शुरू हुए लव स्टोरी का सिलसिला कैसे परवान चढ़ता है, ये सभी काल्पनिक अंदाज़ के ज़रिए दर्शकों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। जयपुर में फिल्माए गए हैं शॉट्स रेल हादसा:122लोगों की मौत, पढ़िए-आंखों देखा हाल,क्यों हुआ हादसा

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement