Shiwar, Isarda, Khirni, Barnala, Talavdha and Baler PHC beginning-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवाड, ईसरदा, खिरनी, बरनाला, तलावडा़ व बालेर पीएचसी का शुभारंभ

khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 11:48 PM (IST)
शिवाड, ईसरदा, खिरनी, बरनाला, तलावडा़ व बालेर पीएचसी का शुभारंभ
सवाई माधोपुर। आजादी का जश्न जिले के बाशिंदों के लिए नई शुरुआत लेकर आया। उच्चस्तरीय गुणवत्ता और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सवाई माधोपुर जिले की छह पीएचसी शिवाड़, ईसरदा खिरनी, बरनाला, तलावड़ा व बालेर को विकसित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस पर बालेर में संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल, ईसरदा में सरपंच सरिता विधुड़ी, शिवाड़ में सरपंच गीता देवी, खिरनी में सीएमएचओ उमेश शर्मा, तलावड़ा में विधायक मानसिंह गुर्जर व बरनाला में विधायक कुंजीलाल मीना ने पीएचसी का शुभारंभ किया। जिले के इन छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को गुलाबी रंग से रंगा गया है। साथ ही लाल रंग के विभिन्न प्रकार के सूचक लगाए गए हैं।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement