Shiwalyon crowd moved in, the man involved in the pacification of Bholenath-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:11 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवालयों में उमड़ रही भीड़, भोलेनाथ की मनुहार में जुटे भक्त

khaskhabar.com: शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 2:56 PM (IST)
शिवालयों में उमड़ रही भीड़, भोलेनाथ की मनुहार में जुटे भक्त
श्रीगंगानगर। महाशिव रात्रि पर्व शुक्रवार को पूरे धूम-धाम से मनाई जा रही है। जिले के श्रीगंगानगर के प्राचीन शिवालय में शिव भक्तो की सुबह से ही भीड़ देखी जा रही है। हर-हर महादेव की गूंज के साथ शिवभक्त भोलेबाबा की मनुहार में को खुश करने में जुटे हुए हैं। यह शिवालय 90 साल पुराना है, जिसकी नीव बाबा शुक्रनाथ गिरी महाराज ने कठोर तपस्या करके रखी थी। शिवालय में पिछले पचास साल से धुना स्थापित है। शिव भक्तो का मानना है की महाशिवरात्रि पर बाबा भोलेनाथ से जो भी मन्नत मांगते हैं वह अवश्य पूरी होती है। मंदिर में शाम को आरती के साथ ही भजन कीर्तन शुरू होता है जो पूरी रात तक चलता है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को दूध, खीर व पकौड़े का भोग अर्पित किया जाता है।

[ यहां पिया मिलन की तड़प में विरहणी गाती है कुरजां]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement