shivsena attacks on PM modi over demonetisation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 8:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

नोटबंदी पर शिवसेना का PMमोदी पर तंज

khaskhabar.com: गुरुवार, 10 नवम्बर 2016 8:28 PM (IST)
नोटबंदी पर शिवसेना का PMमोदी पर तंज
मुम्बई। शिवसेना ने 500 और 1000 रूपये के नोटों को अमान्य करने के फैसले को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि सीमापार सेना के लक्षित हमले के बाद भी संघर्षविराम उल्लंघन के मामले बढे हैं और समय बतायेगा कि कालाधन पर दूसरा लक्षित हमला कितना सफल रहता है। भाजपा की सहयोगी घटक ने कहा कि हमें इंतजार करो और देखो का रूख अख्तियार करना चाहिए कि कालाधन के खिलाफ मोदी के दूसरे लक्षित हमले से नोटों के अवैध कारोबार पर कितनी लगाम लग सकेगी। पार्टी ने कहा कि भ्रष्टाचार एक सोच है और जब तक इसमें कोई बदलाव नहीं आता है, कालाधन की बीमारी पर पूरी तरह से लगाम नहीं लगाई जा सकेगी। यह भी पढ़े :ट्रंप आलीशान कार में जाएंगे व्हाइट हाउस
यह भी पढ़े :मरने से पहले बेटी ने सुनाया ससुराल में खुद को जिंदा जलाने का सच...

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement