लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष
शिवपाल यादव के मन में बसी हुई टीस कहीं ना कहीं निकल ही जाती है। मंच से शिवपाल
ने कई बार कहा है कि उन्होंने जीवन भर संघर्ष किया परन्तु उन्हें कुछ भी नही मिला,
परन्तु
कुछ लोग विरासत में सब कुछ पा लेते हैं।
माना जा रहा है कि जिस तरह से शिवपाल गाजीपुर
की रैली में अपने बेटे आदित्य को आगे करके मंच पर लाये ये उनकी सोची समझी चाल है कि
सीएम अखिलेश जिसप्रकार युवाओं के दम पर राजनीती कर रहे हैं उसमें आदित्य को आगे
करके उनके भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। जानकार इसे अखिलेश की काट मान रहे हैं।
अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय