Shivaji statue garlanded-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवाजी की प्रतिमा की सफाई कर किया माल्यार्पण

khaskhabar.com: रविवार, 15 जनवरी 2017 10:19 PM (IST)
शिवाजी की प्रतिमा की सफाई कर किया माल्यार्पण
कानपुर। विश्व हिन्दू शक्ति सामाजिक संस्था की कानपुर जिला कार्यकारिणी द्वारा चलाये जा रहे ‘‘हमारा कानपुर-स्वच्छ कानपुर‘‘ अभियान तहत रविवार को शिवाजी की प्रतिमा का सफाई की गई। अभियान के द्वितीय चरण में कार्यकर्ताओं ने जिला संयोजक सुमित विश्वकर्मा के नेतृत्व में मोतीझील स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा की साफ-सफाई की। सफाई के बाद दुग्ध स्नान करा माल्यार्पण कराया। कार्यक्रम में आये राज्य प्रमुख विक्रांत पाण्डेय ने कहा कि पूर्व में महाराणा प्रताप प्रतिमा की सफाई करने पर जिला प्रशासन ने पदाधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर इस अभियान को रोकने का प्रयास किया था। मगर रविवार संगठन ने अपने अभियान को जारी रखते हुये मोतीझील में लगी छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को साफ कर दुग्ध से स्नान करा माल्यार्पण कर सफल हुए।
उन्होंने बताया कि तीसरे चरण में गोल चौराहे पर स्थित शहीद पंडित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को भी साफ-सफाई किया जाएगा। संगठन राष्ट्रहितों एवं हिन्दुहितों की रक्षा के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेगा और आगामी गणतंत्र दिवस को शहर के 20 नये स्थानों पर ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष महंत विनय शर्मा, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री विष्णु वर्मा, प्रभारी आशीष कुमार, वार्ड प्रमुख रोहित भरतिया, राजीव कुमार, कार्तिक बाजपेयी, मनोज कुशवाह, राहुल कुमार, सुनील गुप्ता, विकास सिंह, नीरज वर्मा, मनोज कुमार, राहुल कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहें।

[@ सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement