shimla news : I will be give ticket to Vikramaditya from Shimla village : Virbhadra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विक्रमादित्य को शिमला ग्रामीण से दिलवाऊंगा टिकट : वीरभद्र

khaskhabar.com: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 3:11 PM (IST)
विक्रमादित्य को शिमला ग्रामीण से दिलवाऊंगा टिकट : वीरभद्र
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने बेटे विक्रमादित्य सिंह के लिए चुनावी रणनीति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वे शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से विक्रमादित्य को टिकट दिलाने के लिए हाईकमान से बात करेंगे। वीरभद्र सिंह ने पीटरहॉफ शिमला में आयोजित शिमला ग्रामीण कांग्रेस महासम्मेलन के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण क्षेत्र में जैसा विकास उन्होंने कराया है। उससे भी बेहतर विकास अब युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह करेंगे। मुख्यमंत्री की इस घोषणा के साथ ही विक्रमादित्य का शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩा तय हो गया है। इस पर अब कांग्रेस हाईकमान को मुहर लगानी है। महासम्मेलन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने विक्रमादित्य सिंह को प्रत्याशी बनाने के लिए प्रस्ताव भी पारित किया, जिसे हाईकमान को भेजा जाएगा। शिमला विधानसभा क्षेत्र से वीरभद्र सिंह पिछली बार चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री बने हैं। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण सीट से पार्टी की ओर से चाहे किसी को भी टिकट मिले, उसे जिताना संगठन की जिम्मेदारी है। इस तरह का सम्मेलन तीन माह पहले होना चाहिए था। शिमला ग्रामीण क्षेत्र में कितना विकास हुआ, यह यहां की जनता जानती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement