Sherawat evidence could not be recorded on the case: aap-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सबूत पेश नहीं कर सके सहरावत पर दर्ज हो केस: आप 

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 5:38 PM (IST)
सबूत पेश नहीं कर सके सहरावत पर दर्ज हो केस: आप 
चंडीगढ। आम आदमी पार्टी (आप) के महिला विंग ने बृजवासन (दिल्ली) से निलंबित विधायक देवेंद्र सहरावत को चुनौती देते हुये कहा कि अब सहरावत सबूत क्यों नहीं पेश कर रहा। ‘आप’ महिला विंग ने स्पष्ट किया कि ‘आप’ के नेताओं विरुद्ध किये जा रहे कुप्रचार का पर्दाफाश करने के लिये आम आदमी पार्टी के नेता पंजाब महिला आयोग समेत हरेक निष्पक्ष जांच में शामिल होंगे। ‘आप’ महिला विंग की शिकायत पर बुधवार को पंजाब महिला आयोग द्वारा तलब किये गये देवेंद्र सहरावत आयोग के सामने कोई सबूत पेश नहीं पेश कर सके जिस पर प्रतिक्रिया देते हुये आम आदमी पार्टी की महिला विंग की प्रधान प्रो. बलजिंदर कौर, प्रवक्ता यामिणी गौमर, घनौर से उम्मीदवार अनु रंधावा और बठिंडा देहाती से उम्मीदवार रुपिंदर कौर रूबी ने कहा कि अब महिला आयोग को देवेंद्र सहरावत पर केस दर्ज करवाना चाहिये।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement