Sherawat evidence could not be recorded on the case: aap Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:07 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सबूत पेश नहीं कर सके सहरावत पर दर्ज हो केस: आप 

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 सितम्बर 2016 5:39 PM (IST)
सबूत पेश नहीं कर सके सहरावत पर दर्ज हो केस: आप 
वीरवार को ‘आप’ द्वारा जारी प्रेस बयान में ‘आप’ की महिला नेताओं ने कहा कि देवेंद्र सहरावत ने विरोधियों के इशारे पर ‘आप’ के नेताओं पर झूठे आरोप लगाये थे, लेकिन जब सबूत पेश करने का वक्त आया तो सबूत पेश नहीं सका। सबूत न पेश कर सकने की पुष्टि महिला आयोग की चेयरपर्सन परमजीत कौर लांडरा ने ही कर दी है। इस लिये देवेंद्र सहरावत पर एफआरआई दर्ज होनी चाहिये, क्योंकि किसी सबूत और नाम लिये बगैर झूठे आरोप लगाकर देवेंद्र सहरावत ने पंजाब भर की महिलाओं को अपमानित किया है। महिला विंग ने अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस के महिला विंग को ताना देते हुये कहा कि आम आदमी पार्टी के खिलाफ हर बात को बतंगड़ बनाने वालों को देवेंद्र सहरावत की टिप्पणी पर एतराज क्यों नहीं हो रहा? पंजाब महिला आयोग ने अब 29 सितंबर को संजय सिंह और दुर्गेश पाठक को बुलाया है। महिला विंग ने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिये ‘आप’ के नेता महिला आयोग समेत हर जांच में सहयोग करेंगे। प्रो. बलजिंदर कौर ने बताया कि देवेंद्र सहरावत के पिता ने उसे (सहरावत) मानसिक तौर पर बीमार, और काला जादू करने वाला लालची व्यक्ति कहा है। पिता ने लिखित शिकायत में देवेंद्र सहरावत पर अपनी पत्नी को पीटने और एक रिश्तेदार लडक़ी के साथ के छेड़छाड़ करने जैसे गंभीर आरोप लगाये हैं।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement