Advertisement
शेखावाटी विवि के कुलगुरु प्रो. राय ने लिया कार्यालय पैदल आने—जाने का संकल्प

ईंधन बचत के साथ प्रदूषण में भी आएगी कमी
कुलगुरु ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए अधिक से अधिक पैदल चलना और साइकिल का उपयोग जरूरी है। यदि प्रत्येक व्यक्ति छोटी दूरी के लिए वाहन उपयोग कम करे तो ईंधन बचत के साथ प्रदूषण में भी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने एक किलोमीटर से कम दूरी के लिए वाहन उपयोग नहीं करने की अपील की।
कुलगुरु प्रो. राय ने कहा कि विद्यार्थी, शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी अपने वाहन विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के पास खड़े कर परिसर में पैदल चलकर आएं। लंबी यात्राओं के लिए सार्वजनिक यातायात का उपयोग भी बढ़ाना चाहिए।
विश्वविद्यालय परिसर में कुलगुरु की इस पहल की सराहना की जा रही है। शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने इसे सामाजिक जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली और जिम्मेदार नागरिकता की दिशा में प्रेरणादायी कदम बताया है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सीकर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


