Sheetla habitation Fair will in CCTV surveillance -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीसीटीवी की निगरानी में लगेगा बड़ी माता शीतला धाम में शहरी मेला

khaskhabar.com: सोमवार, 12 दिसम्बर 2016 4:02 PM (IST)
सीसीटीवी की निगरानी में लगेगा बड़ी माता शीतला धाम में शहरी मेला
मिर्जापुर । सेवटी नदी के तीर गड़बड़ा शीतला धाम में बारह दिसंबर से लगने वाला शहरी मेला में पहली बार तीसरी आंख से नजर रखा जाएगा। गर्भगृह में एक और मंदिर के बरामदें में तीन स्थानों पर सीसी टीवी लगाया गया है। वहीं मेला में आने वाले महिलाओं को इस बार वस्त्र बदलने और पीने के पानी के लिए असुविधा नहीं होगी। रविवार को एसडीएम के साथ सीओ और थानाध्यक्ष ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर दुर्व्‍यवस्‍थाओं को दुरुस्त करने का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है। एसडीएम लल्लन राम ने शहरी मेला में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर गर्भगृह में एक और बरामदें में तीन स्थानों पर सीसी टीवी लगवाने का निर्देश दिया। शाम तक सीसी टीवी लगा भी दिया गया। महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग.अलग बैरिकेडिंग लगाया गया। एसडीएम ने महिलाओं के वस्त्र बदलने के लिए मंदिर संरक्षक प्रकाश चंद्र शुक्ल और ज्ञानचंद्र शुक्ल को टेंट लगवाने को कहा। बीडीओ को पानी टैंकर की व्यवस्था व मेला क्षेत्र में दस जगहों पर अलाव जलवाने का निर्देश दिया। एडीओ पंचायत दुर्गा प्रसाद को पंद्रह सफाईकर्मियों को लगाकर सफाई कराने को कहा। उनके साथ में सीओ अखिलेश राय, थानाध्यक्ष किरण कुमार सिंह शामिल रहे। खास खबर EXCLUSIVE : देवराहा बाबा की कहानी,बाबा बालकदास की जुबानी

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement