Shatir Nakabjan arrested, 3 lakh rupees and jewelery recovered-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:33 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शतिर नकबजन गिरफ्तार, 3 लाख रुपए और गहने बरामद

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 अप्रैल 2019 7:57 PM (IST)
शतिर नकबजन गिरफ्तार, 3 लाख रुपए और गहने बरामद
जयपुर। प्रतापनगर इलाके में पिछले बुधवार को दिन दहाड़े हुई लाखों रुपए की चोरी करने वाले शातिर नकबजन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से चोरी के लगभग तीन लाख रुपए और गहने बरामद किए है। पुलिस आरोपित से पूछताछ करने में जुटी है। डीसीपी (ईस्ट) डॉ. राहुल जैन ने बताया कि नकबजनी के मामले में आरोपित गणेश उर्फ अनिल धोबी (26) निवासी ग्राम शिवाड चौथ का बरवाडा सवाई माधोपुर हाल सतलुज अपार्टमेंट प्रतापनगर को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी के 2 लाख 90 हजार रुपए, सोने-चांदी के गहने और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने प्रतापनगर के सेक्टर-19 में नकबजनी की तीन वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। गौरतलब है कि प्रताप नगर के सैक्टर-19 में रहने वाले शत्रुघन मंगल के यहां पिछले बुधवार को दिन-दहाड़े चोरी की वारदात हुई थी। बदमाश दोपहर को ताले तोड़कर सिर्फ 45 मिनट में 7 लाख 50 हजार रुपए, 400 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कीमत करीब 12 लाख रुपए और साढ़े तीन किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए थे।
रैकी कर वारदात: सूत्रों की मानें तो वारदात में शामिल रहा आरोपित पीड़ित के कुभा मार्ग स्थित मोटर वर्कशॉप के पास ही दुकान लगाता है और पीड़ित की आर्थिक स्थित के बारे में अच्छी तरह जानता था। उसने पहले कई बार रैकी कर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की मगर सफल नहीं हो सका। फुटेज में कैद उसकी हरकत को पहचानकर शिकंजा कसा तो वह फरार हो गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement