बाड़मेर। जिले के बायतु के शहर गांव में गुरुवार को हजारों नम आंखों ने अपनी माटी के लाल शहीद प्रेमसिंह को अंतिम विदाई दी। जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते वीरगति को प्राप्त हुए शहीद प्रेमसिंह का शव दोपहर को सैन्य सम्मान के साथ उतरलाई से प्रेमसिंह के पैतृक गांव पहुंचा। अपने देश के खातिर जान न्यौछावर करने वाले वीर पुत्र के अंतिम दर्शन के लिए हजारों की तादात में लोग गांव में मौजूद रहे। गांव वालों ने हिन्दू रीतिरिवाज से अंतिम यात्रा निकाली । गंाव के श्मशान घाट में सेना ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम सलामी के तौर पर हवा में शस्त्र कर 21 राउंड फायर किए। तिरंगे में लिपटे शहीद के शव को पुष्पांजलि देने सेना के उच्च अधिकारियों के साथ साथ बाड़मेर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन के साथ साथ पीसीसी चीफ सचिन पायलट, विधायक मेवाराम जेन ,कैलाश चौधरी, सिवाना प्रधान गरिमा राजपुरोहित समेत हजारों लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़े :नोट
बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बतायायह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’