Advertisement
डूमडोली में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

उन्होंने कहा, “महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। हम अधिक से अधिक महिलाओं को इस कौशल अभियान से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं।”
ट्रस्ट द्वारा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सामाजिक उत्थान, खेलकूद एवं महिला सशक्तिकरण से संबंधित कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। संस्था का उद्देश्य है कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएं एवं युवा लड़कियां स्वावलंबी बनकर अपने व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में प्रगति करें तथा परिवार और समाज का नाम रोशन करें।
कार्यक्रम में सरपंच भूपसिंह, सरपंच सुबेसिंह, होशियार सिंह, दयाराम पंच, सूबे रामकुमार, सूबे शेरसिंह, सतवीर, रोहताश, नरेंद्र सिंह राघव, सीमा बाई, धोली, ममता शर्मा, बिजेश देवी, पूनम शर्मा, शारदा शर्मा सहित प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली सैकड़ों महिलाएं और ग्रामवासी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
कोटपूतली-बहरोड
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


