Several trains canceled due to fog-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोहरे की वजह से रद्द हुई कई ट्रेनें

khaskhabar.com: रविवार, 18 दिसम्बर 2016 4:44 PM (IST)
कोहरे की वजह से रद्द हुई कई ट्रेनें
फिरोजपुर। कोहरे का असर ट्रेन संचालन पर भी दिखने लगा है। घने कोहरे के बीच रेलवे प्रशासन ने बनारस और जम्मू के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या (12237/12238) बेगमपुरा एक्सप्रेस को 16 जनवरी तक के लिए रद्द कर दिया है। इसके अलावा चंडीगढ़-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12241/12242), नई दिल्ली-जालंधर (14681/14682), अमृतसर-हावड़ा जनशताब्दी(12053/12054), भटिंडा-जम्मूतवी (14501/14502), हावड़ा-जम्मूतवी (14606/14605), श्रीगंगानगर-जम्मूतवी (14713/14714), नंगलडैम-अमृतसर (14506/14505) को 16 जनवरी तक के लिए रद्द किया गया है। वहीं, सहरसा-अमृतसर जनसेवा (15209) को 18 और 25 दिसम्बर तथा 1 व 8 जनवरी, सहरसा-अमृतसर (15210) को 23 व 30 दिसम्बर तथा 8 तथा 13 जनवरी तक के लिए रद्द किया गया है। इसके अलावा दरभंगा-अमृतसर (15211) जननायक एक्सप्रेस को 21 और 28 दिसम्बर सहित 4 और 11 जनवरी तक के लिए रद्द करते हुए अमृतसर-दरभंगा (15212) को 19 से 26 दिसम्बर और 2 तथा 8 जनवरी को रद्द करने के आदेश जारी किए गए हैं।

[@ मंदिर में आया चोर, कैमरे में कैद हुई करतूत ]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement