Seventh Delegates Conference of Employees in Chandigarh: Demand for equal pay for equal work for outsourced employees-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चंडीगढ़ में मुलाजिमों की सातवीं डेलीगेटस कान्फ्रेंस : आउटसोर्स किए गए मुलाजिमों के लिए समान काम के बदले समान वेतन की मांग

khaskhabar.com: शनिवार, 21 सितम्बर 2024 6:00 PM (IST)
चंडीगढ़ में मुलाजिमों की सातवीं डेलीगेटस कान्फ्रेंस : आउटसोर्स किए गए मुलाजिमों के लिए समान काम के बदले समान वेतन की मांग
चंडीगढ़। यू.टी. एडमिनिस्ट्रेशन एवं म्यूनिसिपल कारपोरेशन चंडीगढ़ के मुलाजिमों की को-आर्डिनेशन कमेटी की सातवीं डेलीगेटस कान्फ्रेंस शनिवार को लाईनज क्लब, सेक्टर 18 में आयोजित की गई। इस अवसर पर संगठनों के सदस्यों ने आउटसोर्स किए गए मुलाजिमों के लिए समान काम के लिए समान वेतन एवं सुरक्षित नीति की मांग की। कान्फ्रेंस में 37 रजिस्टर्ड यूनियनों के 500 डेलीगेट्स और 60 ऑब्जर्वर्स ने भाग लिया। इसका उद्घाटन करते हुए, सांसद मनीष तिवारी ने मुलाजिमों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि सरकार को आउटसोर्स किए गए कर्मचारियों के लिए दिवाली से पहले बोनस और बकाया वेतन का भुगतान करना चाहिए। प्रमुख मुद्दों में आउटसोर्स किए गए मुलाजिमों के लिए समान काम के लिए समान वेतन की आवश्यकता। सुरक्षित नीति की मांग, जिससे कर्मचारियों का आर्थिक शोषण रोका जा सके। नगर निगम के मुलाजिमों के लिए स्पष्ट रिक्रूटमेंट नियम बनाने की आवश्यकता। प्रशासन को खाली पदों को भरने और आउटसोर्स किए गए कर्मचारियों को नियमित करना शामिल है।
कान्फ्रेंस में तय किया गया कि 8 अक्टूबर को गर्वनर हाउस के सामने एक मार्च आयोजित किया जाएगा, जिसमें बकाया वेतन और बोनस की मांग के साथ-साथ समान काम के लिए समान वेतन देने की बात उठाई जाएगी।
कान्फ्रेंस में राकेश कुमार को जनरल सेक्रेटरी, सतिन्द्र सिंह को अध्यक्ष और सुरेश कुमार को चेयरमैन चुना गया।
इस बैठक में मुलाजिमों के अधिकारों की रक्षा और उनके कामकाजी परिस्थितियों में सुधार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सभी सदस्यों ने मिलकर सरकार से सकारात्मक कदम उठाने की अपील की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement