Seven-day Shree Shiv Mahapuran Katha Gyan Yagya begins-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सात दिवसीय श्रीशिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

khaskhabar.com: सोमवार, 24 अप्रैल 2023 4:58 PM (IST)
सात दिवसीय श्रीशिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ शुरू
-गंगु कुंड से निकाली कलश यात्रा उदयपुर। लक्ष्मीनारायण महिला मण्डल, आयड़ सुथारवाड़ा मित्र मंडल, मानव कल्याण सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से आयड़ स्थित लक्ष्मीनाराण मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीशिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। आयोजन सचिव महेश भावसार ने बताया कि कथा से पूर्व गंगा जी के चैथे पायें गंगु कुंड से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्याॅ में महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थी। 29 अप्रेल तक चलने वाली शिव पुराण कथा में वृंद्धावन के पंडित सुरेन्द्र शास्त्री प्रतिदिन दोपहर 3.30 से सायं 6:30 बजे तक ज्ञान की वर्षा करेगे। स्वामी जी द्वारा सभी सभी नवयुवकों को सनातन धर्म के प्रति जागरूक होने की बात कही गई एवं सभी से अपील की गई की अपने अपने बच्चों को कथा श्रवण करने अवश्य लेकर आवे जिससे कि बच्चों में धर्म के प्रति जागरूकता एवं सनातन धर्म के संस्कार दीक्षित हो। कलश यात्रा में यशवंत पालीवाल, पार्षद मनोहर चैधरी, पूर्व पार्षद हेमा भावसार, आनंदी लाल चित्तौड़ा सहित भक्त गणों ने कथा का लाभ उठाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement