Seva Pakhwada in Dausa: BJP organised free medical camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दौसा में सेवा पखवाड़ा: भाजपा ने निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया

khaskhabar.com: सोमवार, 23 सितम्बर 2024 3:17 PM (IST)
दौसा में सेवा पखवाड़ा: भाजपा ने निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया
दौसा। जिला भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा के तहत सोमवार को विक्रमादित्य महिला शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में महिलाओं के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा ने किया। डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ राकेश सिंह, लैब टेक्नीशियन राकेश जांगिड़ व हरिमोहन सैनी ने मरीजों का परीक्षण किया। इसमें बी पी, शुगर, खून की कमी, बुखार के मरीजों का परीक्षण कर निशुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। जिला अध्यक्ष डॉ प्रभु दयाल शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा द्वारा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत, जिले की पांच विधानसभाओं में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जहां 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण कर दवा उपलब्ध कराई जा रही है।
इस अवसर पर महेंद्र तिवारी विधानसभा संयोजक दौसा, आलोक जैन, लक्ष्मी रेला भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष, चंद्रकांत शर्मा भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष, कल्पना मीणा, सत्यनारायण शर्मा, डॉक्टर अशोक शर्मा अरविंद, सोनू आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement