Separatists put the government in prison- Rajesh Bhaskar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कश्मीर के अलगाववादियों को जेल में डालें सरकार-राजेश भास्कर

khaskhabar.com: सोमवार, 19 सितम्बर 2016 9:10 PM (IST)
कश्मीर के अलगाववादियों को जेल में डालें सरकार-राजेश भास्कर
कपूरथला। आतंकवाद विरोधी फ्रंट के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश भास्कर लाली ने कश्मीर के अलगाववादियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इनकी सुविधाएं वापस लेकर इन्हें जेल में डाले। तभी कश्मीर से आतंक का नाश हो सकेगा। इस मौके पर उन्होंने कश्मीर घाटी में शहीद हुए भारतीय जवानों को भावभीनी श्रद्धाजंलि भी दी। राजेश भास्कर लाली ने केंद्र सरकार से शहीद जवानों के परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक राशि मुहैया कराए जाने और पूरा सम्मान दिए जाने की मांग भी की। इस मौके पर जोगा सिंह पड्डा, बलविंदर सिंह पिंका, गुरचरण सिंह बिट्टू, रणजीत सिंह, नरिंदर सिंह लवली, संजय शर्मा, आशू कुमार, बलविंदर सिंह, सुनील कुमार, नवाब सिंह, तलविंदर सिंह के अलावा भारी संख्या में फ्रंट के नेतागण शामिल थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement