धौलपुर। जिले की सैपऊ थाना पुलिस ने बीती रात को कस्बे के मुख्य चौराहे से एक 16 बर्षीय नाबालिग को दस्तयाब किया है। जिसे पुलिस द्वारा बाल कल्याण समिति अध्यक्ष के समक्ष पेश किया गया। जहां से बाल कल्याण समिति अध्यक्ष वीरेन्द परमार ने नावालिग को भरतपुर महिला गृह के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी रामबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात सैपऊ कस्बे के मुख्य चौराहे पर एक नाबालिग लडक़ी संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। जिसे महिला पुलिस के सहयोग से थाना लाया गया। नाबालिग से पूछताछ करने पर उसके परिजनों को भी बुलाया गया। लेकिन परिजन नावालिग को साथ घर नहीं ले गए। ऐसे में सुबह नाबालिग को बाल कल्याण समिति अध्यक्ष वाीरेंद्र परमार के आवास पर पेश किया गया। जहां से समिति अध्यक्ष वीरेंद्र परमार ने बालिका को महिला गृह भरतपुर भेज दिया।
यह भी पढ़े :मुगलकाल का सेट,सतरंगी पोशाकें, फैशन के जलवे,SEE PHOTOSयह भी पढ़े :मुलायम की दूसरी पत्नी ने CM अखिलेश के खिलाफ रची साजिश, उन्हें शिवपाल का समर्थन