khaskhabar.com: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 10:33 AM (IST)
बीकानेर । कादम्बिनी क्लब ने स्थानीय होटल मरुधर हेरिटेज के विनायक सभागार में सुप्रसिद्ध कवि सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला की जयंती के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया । मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए महारानी सुदर्शन कॉलेज की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ संजू श्रीमाली ने कहा कि निराला कि कविताओं में समकालीन विसंगतियों और विद्रूपताओं पर आक्रोश प्रकट होता है। वे छायावाद के आधार स्तम्भ थे । उनको यथार्थवादी आदर्शवादी और प्रयोगवादी कवि माना जाता है । गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कादम्बिनी क्लब के संयोजक डॉ अजय जोशी ने कहा कि निरालाजी को अपने जीवन काल में अनेक निराशाजनक स्थितियों का सामना करना पड़ा परंतु उन्होंने कभी पीछे मुडकर नहीं देखा ।