Seizing overload tractors seized the invoice-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओवरलोड ट्रैक्टरों को जब्त कर चालान काटा

khaskhabar.com: रविवार, 18 जून 2017 7:57 PM (IST)
ओवरलोड ट्रैक्टरों को जब्त कर चालान काटा
नूंह । ओवरलोड पर लगाम लगाने के लिए पुन्हाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के आदेश पर रविवार को चालान काटने का अभियान चलाया जिसमें पुलिस ने भवन निर्माण सामग्री से भरे चार ओवरलोड ट्रैक्टरों को पुन्हाना जमालगढ रोड से जब्त कर चालान काटा। इतना ही नहीं इससे पहले भी एक ट्रक व व दो पत्थरों से भरे ट्रैक्टरों को भी पुन्हाना पुलिस ने जब्त किया है। पुन्हाना थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया की पुलिस ने ओवरलोड पर पूरी तरह से लगाम लगाई हुई है। उन्होंने बताया की पिछलें कई दिनों से उन्हें सूचना मिल रही थी कुछ ओवरलोड ट्रैक्टर भवन सामग्री भरकर पुन्हाना जमालगढ मार्ग से चोरी छिपे गुजरते है जिस पर पुलिस ने जमालगढ रोड पर नाका लगाकर चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस को देखकर टैक्टर चालक मौके पर भवन सामग्री से भरे ट्रैक्टर को छोडकर भाग गए। पुलिस कर्मचारियों ने ओवरलोड ट्रैक्ट्रर ट्राली को जब्त कर थाने ले आए। खबर लिखे जाने तक पुलिस चालान काटने में जुटी हुई है। पुलिस की इस कार्यवाही से एक बार फिर ओवरलोड वाहनों में खलबली मच गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement