Seize truck full of wine, one arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शराब से भरा ट्रक जब्त, एक गिरफ्तार

khaskhabar.com: रविवार, 18 सितम्बर 2016 4:56 PM (IST)
शराब से भरा ट्रक जब्त, एक गिरफ्तार
सादुलपुर (चूरू)। बदमाशों की धरपकड़ एवं शराब तस्करों पर लगाम लगाने के लिए जिले में चलाए जा अभियान को सफलता मिल रही है। जिला पुलिस अधीक्षक राहुल बाहरठ के निर्देश पर राजगढ़ पुलिस ने रविवार को पिलानी मार्ग पर एक शराब से भरा ट्रक पकडक़र लाखों रुपए की शराब बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। ये शराब हरियाणा से गुजरात ले जाई जा रही थी। थानाधिकारी अनिल कुमार बिश्नोई ने बताया कि ट्रक से 1650 कार्टन अवैध शराब जब्त कर आरोपी हमीरवास निवासी राकेश खेरली को गिरफ्तार किया है। शराब की बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपए बताई जा रही है। थानाधिकारी बिश्नोई ने बताया कि पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लेगी। गौरतलब है कि शनिवार को ही जिला पुलिस अधीक्षक बाहरठ ने पुलिस लाइन में जिले के थानाधिकारियों की बैठक लेकर बदमाशों और शराब तस्करों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement