See Ratchet before purchasing something - Rakesh Narula-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोई वस्तु खरीदने से पहले रेट-डेट देखें-राकेश नरूला

khaskhabar.com: बुधवार, 15 मार्च 2017 8:28 PM (IST)
कोई वस्तु खरीदने से पहले रेट-डेट देखें-राकेश नरूला
बठिंडा। मालवा कालेज बठिंडा में प्रबंधक कमेटी व कामर्स विभाग द्वारा विश्व ग्राहक दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि बठिंडा विकास मंच के अध्या राकेश नरूला थे। विशेष अतिथि विश्व रिकार्ड धारक वुशु प्रदीप शर्मा थे। समारोह में कालेज के प्रिंसीपल एन के गोसाईं ने कहाकि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कालेज के छात्र-छात्रायों व स्टाफ को जाग्ररूक ग्राहक बनने के लिये प्रेरित किया। मुख्य अतिथि राकेश नरूला ने छात्र-छात्रायों को बताया कि ग्राहकों के झगड़े निपटाने के लिये सरकार द्वारा खपतकार फोर्म बनाये गये हैं। उन्होंने कहाकि किसी भी वस्तु को खरीदने से पहले उसके रेट, डेट व अन्य बातों की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें व बिल भी लें। समारोह में सहायक प्रो. हरप्रीत सिंह, कामर्स विभाग के प्रमुख डा. रूपिन्द्र कौर सिधू, सहायक प्रो. लखबीर सिंह व अन्य ने भी सम्बोधन किया।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement