Security supervisor and guard attacked resident with lethal weapons-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड ने रेजिडेंट पर किया जानलेवा हमला

khaskhabar.com: शनिवार, 19 अक्टूबर 2024 2:40 PM (IST)
सिक्योरिटी सुपरवाइजर और गार्ड ने रेजिडेंट पर किया जानलेवा हमला
गाजियाबाद। गाजियाबाद के क्रॉसिंग क्षेत्र में सोसाइटी के गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के द्वारा रेजिडेंट के ऊपर लाठी और डंडों से हमला किया गया है। यह हालत तो तब है जब गाजियाबाद में लगातार पुलिस अधिकारी हर थाना क्षेत्र में मौका मुआयना कर रहे हैं और अपने अधीनस्थ यानी सभी थाने के SHO को यह हिदायत दे रहे हैं कि उनके इलाके में कहीं भी कोई अप्रिय घटना ना घटे। इसके बावजूद क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो चला है। वीडियो में साफ तौर पर देख सकते हैं कि एक सोसाइटी के गार्ड और सुपरवाइजर ने मिलकर एक परिवार पर लाठी और डंडों से हमला किया है हमले में परिवार बुरी तरह से घायल हुआ है। अब ऐसे में इस परिवार ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्दी इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement