Advertisement
बसपा में नहीं बन पा रही सेकंड लीडरशिप लाइन, आखिर क्यों, यहां पढ़ें

वरिष्ठ राजनीतिक विष्लेषक रतनमणि लाल कहते हैं, '' बसपा जबसे बनी है, उसके एक साल बाद ही जिनको शुरूआत में मायावती ने सिपाहसलार बनाया था उसमें राजबहादुर और आरके चौधरी बहुत विश्वासपात्र थे। यह लोग बसपा मिशन को आगे बढ़ाने में लगे थे। लोग इनकी बात सुनते थे। यह लोग ऐसे थे जिन्होंने बसपा की जड़ो से लोगों को जोड़ा था। इनके हटते ही लोगों बड़ा झटका लगा था। इस पार्टी में जितने भी लोग ऊपर चढ़े है, उनको तुरंत पार्टी से बाहर किया जाता है। 2012 के पहले वाली सरकार के जितने मंत्री थे, वह बाहर हो गये। चाहे बाबू सिंह कुशवाहा हों चाहे नसीमुद्दीन सिद्दकी हों, स्वामी प्रसाद मौर्या हों। रामवीर उपाध्याय, ब्रजेष पाठक भी अब पार्टी में नहीं है। धीरे-धीरे ऊपर चढ़ने वालों को निकाल दिया जाता है। लालजी वर्मा और रामअचल राजभर तो कांशीराम के जमाने के हैं जिन्हें बाहर निकाल दिया गया है।''
उन्होंने बताया कि '' इन सब की वजह से पार्टी जहां पहुंची है। कैडर भी जुड़ता है। जितने भी नेता हटाए गये होंगे उनके समर्थक भी तो नाराज हुए होंगे। इसके बाद पार्टी में बचता क्या है यह देखना होगा। मायावती की पार्टी में आज तक सेकंड पार्टी लाइन बन ही नहीं पा रही है। इस घटना के बाद बसपा को बड़ा नुकसान हो सकता है। मायावती के लिए अब निर्णायक मोड़ आ गया है। वह किसके दम पर पार्टी चलाएंगी। हो सकता है आने वाले समय में नए चेहरे को शामिल करें। नयी लीडरशिप पर भी मायावती की नजर होगी। जिसमें मुस्लिम की भूमिका के अलावा सवर्ण हों जिसमें सतीश मिश्रा की भूमिका हो। कुछ और जतियां जो कि सपा में असहज होने के कारण इनके साथ जुड़े। मायावती किसी नई जगह की तलाश कर रही हों। ''
वरिष्ठ राजनीतिक विष्लेषक पीएन द्विवेदी कहते हैं कि '' बसपा पार्टी ने चुनाव से ठीक पहले अपने दो बड़े सिपाहसलार निकालकर बड़ा जोखिम लिया है। उनके सामने इनके स्तर के नेताओं को तैयार करने की एक बड़ी चुनौती होगी। प्रदेश की राजनीति में अन्य पिछड़े और पिछड़े वर्ग को नए सिरे से नेतृत्व खड़ा करना होगा। हो सकता है मायावती विधानसभा चुनाव से पहले नई लीडरशिप डेवलप करने की सोच रही हो, इससे उनको कितना फायदा हो, यह सभी भविष्य के गर्त में है।''
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


