Science fair student strode Mansa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ज्ञान-विज्ञान मेले में मानसा के छात्र छाए

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 10:51 PM (IST)
ज्ञान-विज्ञान मेले में मानसा के छात्र छाए
मानसा। चेतन सिंह सर्व हितकारी सीनियर सैकेंडरी विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा विद्या भारतीय नेशनल ज्ञान-विज्ञान मेले में से अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर वापिस आने पर संस्था की प्रबंकीय कमेटी ने छात्रों का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल मुखी ने बताया कि उनके विद्यार्थी विद्या भारतीय नेशनल ज्ञान-विज्ञान मेले में हिस्सा लेने के लिए धनवाद (झारखंड) गए यहां आयोजित मेले में बाल वर्ग में गीताश व दीशांत ने विज्ञान माडल सोलर व्यवस्था में पहला स्थान प्राप्त कर विद्या मंदिर का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि बाल वर्ग के वैदिक गणित प्रश्न मंच में विद्यार्थियों विकास, मुस्कान और जशनदीप ने दूसरा स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि तरुण वर्ग के वैदिक गणित प्रश्न मंच में आयुष, वरुण और दीपक ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि विद्या मंदिर के लिए यह बड़े मान वाली बात है कि विद्या मंदिर के विद्यार्थी अब विद्या भारतीय नेशनल विज्ञान मेले में प्राप्तियां मार कर अच्छे स्थान पा रहे है। विद्या मंदिर के प्रधान एडवोकेट चिमन लाल गोयल ने विद्या मंदिर को इस शानदार जीत पर बधाई दी और विद्या मंदिर के प्रिंसिपल जगदीप पटियाल ने सुबह की प्रार्थना सभा में इन होनहार विद्यार्थियों के अभिभावकों को बधाई दी तथा छात्रों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में ओर मेहनत करने का आर्शीवाद दिया।
दो गुटों में हुई झगड़ा, मरीजों में मचा हड़कंप
सरदूलगढ़। सरकारी अस्पताल में दो गुटों में हुए झगड़े से वहां दाखिल मरीजों और अस्पताल स्टाफ ने भाग कर अपनी जान बचायी।
एक अधरंग बीमारी से पीडि़त मरीज तथा एक बुजुर्ग महिला व उनके परिवारों को भारी मुशकिल का सामना करना पड़ा और मरीजों में सहम का माहौल बना हुआ है। चश्मदीद लोगों ने बताया कि नायब सिंह पुत्र मोदन सिंह अपना इलाज करवाने अस्पताल में दाखिल हुए मगर वहीं दूसरे गुट ने अचानक आ कर उन पर अस्पताल में हमला बोल दिया। लड़ाई दौरान अस्पताल के शीशे भी टूट गए। डीएसपी नरिन्दर सिंह और थाना मुखी जगतार सिंह कंग ने मौके पर पहुंच कर मौके का जायजा लिया। पुलिस के आने पर मरीजो ने चैन की सास ली।
जब रीता जोशी की गर्दन फंसी रथ में, पढिये फिर कैसे मचा हड़कंप और बची जान

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement