School girls locked at main gate of school-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

स्कूली छात्राओं ने स्कूल के मेन गेट पर जड़ा ताला

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 अगस्त 2017 8:46 PM (IST)
स्कूली छात्राओं ने स्कूल के मेन गेट पर जड़ा ताला
मेवात। पुन्हाना बालिका विद्यालय से अचानक प्रिंसीपल का तबादला करने पर मंगलवार को स्कूली छात्राओं का गुस्सा बढ़ गया। बालिकाओं ने स्कूल प्रिंसीपल के तबादले के विरोध में शिक्षा विभाग के खिलाफ जम कर नारेबाजी विरोध प्रर्दशन कर स्कूल के गेट पर ताला जड़ वहीं धरने पर बैठ गई। दिया। अपने प्रिंसीपल के तबादले का विरोध कर रही छात्राओं ने बताया कि जिले के स्कूल पहले ही अध्यापकों की कमी से जूझ रहे है। जो अध्यापक मेहनत कर बच्चों को पढ़ाते है। उन्हीं का तबादला कर दिया जाता है। बालिकाओं ने कहा कि प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग यंहा स्कूलों में अध्यापको की कमी पूरी करने के बजाए,यंहा से अध्यापकों का तबादला कर स्कूली बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का कार्य कर रही है, उन्होंने कहा कि जब स्कूलों में अध्यापक ही नहीं रहेंगे तो छात्राए कैसे पढ़ पाएंगी। छात्राओं के ताला जड़ने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पंहुच गए,उन्होंने छात्राओं को काफी मनाने का प्रयास किया लेकिन छात्रा अपनी जिद पर अड़ी रही,उसके बाद स्कूल के अध्यापकों ने छात्राओं को मना लिया। लेकिन छात्राओं ने जिला प्रशासन को चेतावणी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही स्कूल प्रिंसीपल का तबादला रदद नहीं किया तो आगे भी छात्राओं का विरोध प्रर्दशन किया जाएगा। खंड शिक्षा अधिकारी आबूल हुसैन ने कहा कि छात्राओं की मांग से विभाग सहित प्रशानिक अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement