अमृतसर। विशेष बच्चों के लिए चल रहे विशेष स्कूल इबादत के बच्चों के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। इस स्कूल के करीब 30 बच्चों ने पायटैक्स मेले में खूब-मौज मस्ती की और यहां आने वाले दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। इबादत स्कूल के अध्यक्ष मोहित कपूर और प्रिंसिपल शिल्पी गांगुली के नेतृत्व में पहुंचे विशेष बच्चों का स्वागत करते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री की रेजीडेंट निदेशक मधु पिल्ले ने कहा कि पीएचडी चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से इस बार पायटेक्स मेले के साथ-साथ कई समाजिक गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके चलते इस बार पायटेक्स के उद्घाटन से पहले फोर्टिस एस्कोर्ट के सहयोग से अंगदान को बढ़ावा देने के लिए मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया था। मधु पिल्ले ने बताया कि आज इसी कड़ी में इबादत स्कूल के 30 बच्चों ने पायटेक्स मेले में लगी स्टाॅल्स का दौरा किया। विशेष बच्चों के यहां आने से आज न केवल पायटेक्स विशेष बन गया। बल्कि इन बच्चों ने कई घंटे तक खूब मस्ती भी की। इस अवसर पर पीएचडी चैंबर के स्थानीय संयोजक जयदीप सिंह, चैंबर के स्थानीय सहायक निदेशक आर सी पाहूजा और चैंबर की स्थानीय प्रबंधक रमनीत कौर के साथ कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
नर्सों से क्या कहती थी अम्मा!दिया ऑफर...