School bus Accident in Baran,12 children injured-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्चों को स्कूल ले जा रही बस पलटी, 12 बच्चे घायल

khaskhabar.com: शुक्रवार, 22 सितम्बर 2017 1:15 PM (IST)
बच्चों को स्कूल ले जा रही बस पलटी, 12 बच्चे घायल
बारां। कवाई कस्बे में अडानी पावर प्लांट से बच्चों को लेकर आ रही सेमफोड निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक दर्जन बच्चों के घायल हो गए। दुर्घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हर हाथ घायल बच्चों की मदद को जुट गए। लोगों ने बड़ी मुश्किल से बच्चों को बस से बाहर निकाला। हादसे में कुछ बच्चों के फ्रेक्चर हो गए। इसके बाद स्कूल की दूसरी बस से घायल बच्चों को निजी चिकित्सालय लेकर भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। विद्यालय में यह बच्चे 45 किलोमीटर की दूरी तय करके अध्ययन करने आते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement