sbc should be in line with the reserved seats to ebc-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एसबीसी की तर्ज पर ईबीसी को दी जाए 14 फीसदी रिजर्व सीटें - तिवाड़ी

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 6:48 PM (IST)
एसबीसी की तर्ज पर ईबीसी को दी जाए 14 फीसदी रिजर्व सीटें - तिवाड़ी
राजसमंद। भाजपा के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने राज्य में वंचित वर्ग के विधानसभा में पारित हो चुके बिल की अधिसूचना जल्द से जल्द जारी करने की मांग की। जिससे आर्थिक रुप से पिछड़े लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने सरकार से ईबीसी वर्ग के आरक्षण की 14 फीसदी सीटों का बैकअप रखे जाने की भी मांग की। वे सोमवार को नाथद्वारा, राजसमंद और चित्तौडगढ़ के दीनदयाल वाहिनी के कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक जातियां है, लेकिन किसी को भी जातिगत आधार पर आरक्षण प्राप्त नहीं है। सबको वर्ग आधार पर आरक्षण में शामिल किया गया है। जैसे ओबीसी वर्ग कई जातियों का समूह है। एससी वर्ग में कई जातियां है। एसटी वर्ग में एक से ज्यादा जातियां हैं। ठीक इसी प्रकार वंचित वर्ग में चार जातियों ब्राह्मण, राजपूत, वैश्य और कायस्थों के आर्थिक रुप से कमजोर लोगों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। तिवाड़ी ने याद करते हुए कहा कि सबसे पहले 12 साल पूर्व वंचित वर्ग के लिए भारत के इतिहास में उन्होंने विधानसभा में मंत्री होते हुए बिल पेश किया था। जिसे स्वीकार किया गया। बाद में विधानसभा चुनाव हुए और प्रदेश में सरकार बदल गई। राज्य में सत्ता परिवर्तन के कारण नई सरकार ने बिल को दो भागों में बांटकर पारित कर दिया। वर्तमान सरकार ने गठन से पहले संकल्प यात्रा के दौरान उस बिल की अधिसूचना जारी करने का वादा किया था। लेकिन वह वादा अभी तक अधूरा है। तिवाड़ी ने ईबीसी वर्ग के आरक्षण की अधिसूचना शीघ्र जारी करने की मांग की है। अपने मारवाड़ क्षेत्र के दौरे के दौरान तिवाड़ी ने नाथद्वारा, राजसमंद और चित्तौडगढ़ के दीनदयाल वाहिनी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक ली और कामकाज की समीक्षा की। नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement