Advertisement
मनरेगा बचाओ संग्राम : सवाई माधोपुर में कांग्रेसियों ने उपवास रखना और धरना दिया

बता दें कि कांग्रेस ने शनिवार को देश भर में 'मनरेगा बचाओ संग्राम' की शुरुआत की। इस अभियान के तहत सभी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गईं। पार्टी ने कहा कि वह लोगों के संवैधानिक अधिकार ‘काम के अधिकार’ की रक्षा के लिए तब तक संघर्ष करती रहेगी, जब तक यह अधिकार पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो जाता।
कांग्रेस सांसद और पार्टी के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए कहा था कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देश भर के सभी जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए मनरेगा बचाओ संग्राम की शुरुआत कर दी है। कांग्रेस इस आंदोलन को तब तक जारी रखेगी जब तक काम के अधिकार, आजीविका और जवाबदेही को पूरी तरह बहाल नहीं कर दिया जाता। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने मनरेगा को कमजोर करके लोगों से ये अधिकार छीन लिए हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सवाई-माधोपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


