Saturday also drew crowds of people, queue in banks-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शनिवार को भी उमड़ी भीड़, बैंकों में लोगों की कतार

khaskhabar.com: शनिवार, 19 नवम्बर 2016 2:11 PM (IST)
शनिवार को भी उमड़ी भीड़, बैंकों में लोगों की कतार
बीकानेर। नोटबंदी के ग्यारहवें दिन शनिवार को भी बैंकों में काफी भीड़ देखने को मिली। बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा वृद्ध जनों एवं महिलाओं, आमजन को राहत पहुंचाने के लिए अनेक प्रकार की व्यवस्थाएं की गईं। भुजिया बाजार स्थित स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर की शाखा के बाहर रोजाना की भांति सुबह 7 बजे से ही लोगों की काफी भीड़ जमा होने लगी। बैंक खुलने के साथ ही बैंक में भारी भीड़ जमा हो गई। बैंक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के उपरान्त भी आमजन को काफी परेशानी हुई। बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी के बीच नोक-झोंक व समझाइश का दौर चलता रहा। नई करेंसी की कमी के कारण आमजन को सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के अनुसार पैसा प्राप्त नहीं हो पाया। जानकारों के मुताबिक सरकार एवं बैंक अधिकारियों के द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के विभिन्न प्रयास किए गए हैं। लोगों का भी मानना है कि बैंक अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यों को बेहतर ढंग से कर रहे हैं तथा आमजन का काफी सहयोग कर रहे हैं।

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement