Advertisement
सरकारिया ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने की दी हिदायत

अधिकारियों ने आगे बताया कि आई.टी. सिटी प्रोजैक्ट के लिए वातावरण क्लीयरेंस सम्बन्धी संशोधित मंजूरी राज्य स्तरीय एनवायरनमैंट इम्पैक्ट असेसमेंट अथॉरिटी द्वारा हासिल करने के बाद 4-3-2019 को इन प्लॉटों की जगह वाले क्षेत्र में विकास कार्य चलाने का ठेका दिया गया था और अब इस साइट पर काम चालू है।
सरकारिया ने इंजीनियरिंग स्टाफ को हिदायत की कि वह शड्यूल के अनुसार विकास कार्यों का मुकम्मल होना यकीनी बनाएं जिससे अलॉटियों को कोई और परेशानी पेश न आए। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि 6 महीनों के दरमियान साइट पर विकास कार्य मुकम्मल कर लिए जाएंगे।
इस मामले पर आवास निर्माण और शहरी विकास विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव विन्नी महाजन ने बताया कि साइट में विकास कार्यों पर निगरानी रख रहे स्टाफ को कार्य की स्थिति का नियमित तौर पर जायज़ा लेने और इसके समय पर मुकम्मल होने को यकीनी बनाने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि इस सम्बन्धी एस्टेट कार्यालय को भी निर्देश दिए गए हैं कि ज्यों ही विकास कार्य मुकम्मल होते हैं तो तुरंत ड्रा निकाल कर लैटर ऑफ इनटैंट होलडरों को प्लॉट नंबर अलॉट किये जाएँ।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
पंजाब से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


