Sarani Kheda: 3 year old girl dies after falling into water drum-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सरानी खेड़ाः पानी के ड्रम में गिरकर 3 वर्षीय बच्ची की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 06 अप्रैल 2024 12:42 PM (IST)
सरानी खेड़ाः पानी के ड्रम में गिरकर 3 वर्षीय बच्ची की मौत
धौलपुर। जिले के सरानी खेड़ा गांव में तीन वर्षीय बच्ची खुशबू की पानी के ड्रम में गिरकर मौत हो गई। इस ख़बर से पूरा गांव सदमे में है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। घटना के समय परिवार के लोग खेतों में गेहूं की फसल काटने के लिए गए हुए थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक 3 वर्षीय बच्ची खुशबू पानी पीने के लिए ड्रम के पास पहुंच गई और उसमें झांकने लगी तो ड्रम में गिर गई। काफी देर बाद परिवार के लोग घर आए और बच्ची को ढूंढा तो वह ड्रम में मिली। आनन-फानन में परिजन बच्ची को धौलपुर अस्पताल लेकर गए, जहाँ डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement