Sanskriti University will be established soon - Chief Minister-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जल्द होगी संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना - मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: शनिवार, 24 जून 2017 6:34 PM (IST)
जल्द होगी संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना - मुख्यमंत्री
कैथल । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जिला के मुंदड़ी गांव में महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना शीघ्र की जाएगी और इस विश्वविद्यालय के निर्माण का कार्य जल्दी ही प्रारंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महापुरूषों के नाम पर शिक्षण संस्थाओं के नाम से आने वाली पीढिय़ों को उनके जीवन, शिक्षाओं और आदर्शों के बारे में जानकारी मिलेगी। सीएम मनोहर लाल शनिवार को अंबाला रोड पर एक प्रतिष्ठान पर आयोजित जनता दरबार में लोगों की शिकायतों का निवारण कर रहे थे। इस जनता दरबार में १८६ शिकायतें रखी गई। मुख्यमंत्री ने इन सभी शिकायतों को निवारण के लिए अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि इन शिकायतों का निपटान निर्धारित समयावधि में करके लोगों को राहत दी जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि बिजली की शिकायतों के निवारण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत लगाकर छोटे-छोटे मामले ग्रामीण स्तर पर निपटाएं जाएं। उन्होंने गलत मीटर रीडिंग संबंधित शिकायत पर बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों को गलत मीटर रीडिंग लेने वाले कर्मचारियों के खिलाफ मामले दर्ज करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement