सपा को मिलेगी 236 सीटें, दबाव में बदले एग्जिट पोल के नतीजे: रामगोपाल
khaskhabar.com: शुक्रवार, 10 मार्च 2017 11:14 AM (IST)
गौरतलब है कि पांच राज्यों में
मतदान खत्म होने के बाद गुरुवार को आए एग्जिट पोल में भाजपा को फायदे में
दिखाया गया है। हालांकि यह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि इन राज्यों में
सरकार किसकी बनेगी। सभी सर्वेक्षणों में अलग-अलग दावे किए गए हैं।
इन
सर्वेक्षणों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में सपा और कांग्रेस गठबंधन दूसरे
जबकि बसपा तीसरे नंबर पर है। छह न्यूज चैनल के सर्वे में सिर्फ न्यूज
24-टुडे चाणक्य व इंडिया टुडे-एक्सिस ने यूपी में भाजपा को बहुमत में
दिखाया है। अन्य चैनलों के अनुसार, भाजपा बहुमत के आंकड़े से पीछे है। ऐसे
में यूपी में त्रिशंकु जनादेश के आसार भी दिख रहे हैं।
संसद
परिसर में पार्टी के महासचिव ने संवाददाताओं से कहा, समाजवादी-कांग्रेस को
संयुक्त रूप से पूर्ण बहुमत मिलेगा। हम 236 से 240 सीटें जीतेंगे और
त्रिशंकु विधानसभा का तो सवाल ही नहीं उठता। उत्तर प्रदेश में भाजपा के
सरकार बनाने के दावे पर यादव ने कहा कि उसे जमीनी सच्चाइयों का भान ही नहीं
है।