Salary rise of class IV employees in up-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि का रास्ता साफ, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

khaskhabar.com: सोमवार, 01 मई 2017 1:03 PM (IST)
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि का रास्ता साफ, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने योगी सरकार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन बढ़ाने का निर्देश दिया है। इस मामले में योगी कैबिनेट को दो माह में निर्णय लेना है कि वह क्या और कैसे करेंगे। न्यायालय ने सरकार को बैकफुट पर न जाने की सलाह देते हुआ कहा है कि यह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है, सरकार इसकी अनदेखी नहीं कर सकती। न्यायालय ने राज्य सरकार से चीफ जस्टिस द्वारा भेजी गई संशोधन नियमावली भी अनुमोदन के लिए राज्यपाल के समक्ष भेजने को कहा है। जिससे यह साफ हो गया है कि वर्षों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि का मामला अब अधर में लटकने के बजाय फैसले की श्रेणी में आयेगा। 18 साल से पेंडिंग में मामला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि का मामला पिछले 18 साल से फाइल में बंद धूल फांक रहा है। कभी कभार वह इधर उधर जाता हि। लेकिन अंत में गठरी का बोझा बनकर फिर से सिमट जाता है। हाईकोर्ट में ही पिछले 18 साल से वेतन बढ़ाने को लेकर मुकदमों का दौर चल रहा है। कोर्ट ने कई बार स्पष्ट निर्देश दिया है। लेकिन बावजूद इसके फाइल अधर में लटकी है। मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता एवं न्यायमूर्ति अभय कुमार की खंडपीठ ने इस बार सरकार को स्पष्ट शब्दो में प्रक्रिया आगे बढा कर वेतन वृद्धि का निर्देश दिया है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement