said BJP workers, congressmen manhandled-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिवपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं कहा, कांग्रेसियों ने हाथापाई की

khaskhabar.com: शनिवार, 04 फ़रवरी 2017 8:41 PM (IST)
शिवपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं कहा, कांग्रेसियों ने हाथापाई की
फगवाड़ा। फगवाड़ा विधान सभा चुनावों दौरान पूरा दिन मामूली तकरारबाजी के बीच शांति बनी रही पर शाम को फगवाड़ा के मोहल्ला शिवपुरी में सत्ता पक्ष के समर्थक एक युवक व महिला ने कांग्रेसी समर्थकों द्वारा कथित तौर पर हाथापाई करने व धमकी देने के आरोपो से मामला गर्मा गया। हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही। सूचना मिलने पर डीएसपी फगवाड़ा देवदत्त शर्मा,थाना सिटी प्रभारी निरमल सिंह भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अकाली भाजपा उम्मीदवार व विधायक सोम प्रकाश व उनकी पत्नी अनिता सोम प्रकाश भी समर्थकों सहित मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे पत्रकारों से बातचीत करते ओंकार नगर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वो अपने बूथ में मतदान के लिए आया था कि कांग्रेसी उम्मीदवार जोगिंदर सिंह मान का बेटा अपने समर्थको समेत वहां पहुंचे तथा उसका नाम पुछ कर उसके साथ मारपीट की। वहीं बीच बचाव के लिए आई एक महिला संगीता के साथ भी हाथापाई की गई। कांग्रेसी उम्मीदवार जोगिंदर सिंह मान ने इन आरोपो के सिरे से खारिज किया है। डीएसपी श्री शर्मा ने बताया कि मामले संबंधी शिकायत मिल गई है,जिसकी जांच की जा रही है।

[@ Punjab election- राजनीती में रिश्तों के कोई मायने नहीं]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement