Safetik tanker was loaded liquor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सैफेटिक टैंकर में भरी थरी अवैध शराब

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 10:26 PM (IST)
सैफेटिक टैंकर में भरी थरी अवैध शराब
धौलपुर। जिले की निहालगंज थाना पुलिस ने देर रात नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए सैफेटिक टैंकर से अंग्रेजी शराब के जखीरे को बरामद किया है। सैफेटिक टैंकर हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब से भरा हुआ था। पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो लोगो को भी गिरफ्तार किया हैं। निहालगंज थाना प्रभारी परशुराम शर्मा ने बताया कि देर रात नेशनल हाइवे संख्या तीन पर रोडवेज बस स्टेण्ड के पास नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। तभी देर रात को एक ट्रैक्टर में लगा सैफेटिक टैंकर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को सैफेटिक टैंकर शक हुआ तो पुलिस ने ट्रैक्टर को रुकवाया तो ट्रैक्टर चालक हडबडा गया। उसके बाद पुलिस ने जब सैफेटिक टैंकर पर चढ़ कर देखा तो उसमे अंग्रेजी शराब भरी हुई । पुलिस ने अशोक और दिलीप निवासी नोहरा जिला झांसी को गिरफ्तार किया हैं। अवैध शराब को धौलपुर जिले के मनियां इलाके से मध्य प्रदेश की तरफ ले जा रहे थे। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं.

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement