Advertisement
सुरक्षित इन्टरनेट दिवस का हुआ सफल आयोजन

इस मौके पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी महेन्द्र कुमार राठौर ने बताया कि साइबर क्राइम से सावधान रहना ही साइबर जागरूकता है। उन्होंने डिजिटल सशक्तिकरण एवं साइबर जागरूकता पर पीपीटी के माध्यम से वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराध के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ओटीपी स्कैम, ईमेल तथा एसएमएस लिंक, साइबर बुल्यींग, बैंकिंग फ्रॉड, जॉब फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, मोबाइल हैकिंग, लकी ड्रा स्कैम, फेक चेरिटी अपील, सोशल मीडिया बदनामी, लोन व कार्ड स्कैम, इन्वेस्टमेंट स्कैम आदि के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे डिजिलॉकर, डिजिटल ऑनलाइन ई पेमेंट, स्कॉलरशिप पोर्टल, पीएम किसान, उमंग सूचना पोर्टल, फार्मर आईडी आदि के बारे में जानकारी दी। वहीं किस प्रकार से साइबर अपराध से बचा जा सकता है, इसके बारे में विभिन्न साइबर सुरक्षा टिप्स की जानकारी दी गई।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
झालावाड़
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


